{"_id":"65d0a5ffb0e1ba2bce092d99","slug":"women-of-semi-gwad-will-now-be-able-to-get-pension-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-103871-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सेमी ग्वाड़ की महिलाओं को अब मिल सकेगी पेंंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सेमी ग्वाड़ की महिलाओं को अब मिल सकेगी पेंंशन
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट
-समाज कल्याण ने ऑनलाइन के लिए सेमी ग्वाड़ का नाम पोर्टल में चढ़ाया
-अमर उजाला ने 12 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के सेमी ग्वाड़ की जरूरतमंद महिलाओं को अब जल्द समाज कल्याण की पेंशन का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए महिलाएं एक साल से भटक रही थींं। समाज कल्याण के अधिकारियों के अनुसार इसका निस्तारण करते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर सेमी ग्वाड़ वार्ड को चढ़ा दिया गया है।
अमर उजाला ने 12 फरवरी के अंक में कर्णप्रयाग के नगर पालिका सेमी ग्वाड़ की महिलाओं की विधवा पेंशन न मिलने को लेकर ‘एक साल से नहीं मिली विधवा पेंशन, भटक रही महिलाएं’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। पालिका ने खबर का संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण विभाग चमोली के उपजिलाधिकारी कार्यालय कर्णप्रयाग को पत्र लिखकर कहा है कि सेमी ग्वाड़ वार्ड के समस्त आवेदक के दस्तावेज नगर पालिका कर्णप्रयाग के अंतर्गत आते है जबकि तहसील जिलासू है। ऐसे में जो भी आवेदक आवेदन करेगा वो तहसील कर्णप्रयाग के नगर पालिका के अंतर्गत करेगा।
सहायक समाज कल्याण अधिकारी कर्णप्रयाग देवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के साथ समस्त जरूरी दस्तावेजों जोड़ने के बाद आसानी से आवेदन किया जा सकता है। वही समाज कल्याण के पोर्टल में नगर पालिका के सेमी ग्वाड़ वार्ड जोड़ दिया गया है। जिससे पात्र महिलाएं अब ऑनलाइन आवेदन कर पेंंशन का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन
फोटो