{"_id":"58ed06e24f1c1b9e36cf6adc","slug":"women-are-sitting-on-the-day-night-protest-of-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के विरोध दिन-रात धरने पर बैठी हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के विरोध दिन-रात धरने पर बैठी हैं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक मुुख्यालय पर संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को बंद करने की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने सीएम को ज्ञापन भेजकर देवाल को शराब मुक्त बनाने की अपील की।
विज्ञापन
महिलाएं दिन-रात अंग्रेजी शराब की दुकान के बाहर टेंट लगाकर धरना दे रही हैं। सोमवार को यहां महिलाओं ने शराब की दुकान में तालाबंदी कर दी थी जो मंगलवार को भी जारी रही। दुकान पर आ रहे पुरुषों को महिलाएं कंडाली लगाकर भगा रही हैं।
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने अंग्रेजी शराब की दुकान के मकान मालिक को एक सप्ताह में दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया। धरने पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीरा देवी पांगती, उपाध्यक्ष हिमांती बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमला राणा, सचिव कलावती परिहार, भगवती मिश्रा, सवाड़ की ममंद की अध्यक्ष बसंती बिष्ट, कुसुमा देवी, तारा, महेशी, माया, मोहनी, रेबती, नंदी व लौसरी की ममद की अध्यक्ष बसंती देवी, लक्ष्मी देवी, गीता आदि बैठे।
विज्ञापन