फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Woman injured in bear attack

भालू के हमले में महिला घायल

Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in bear attack
ब्लॉक के सवाड गांव में भालू ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीएचसी देवाल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सवाड़ गांव की कमला देवी (47) पत्नी हरेंद्र सिंह मंगलवार सवेरे गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। कमला देवी के शोर मचाने पर साथ में गई महिलाओं महेशी देवी, हेमा देवी, किरन, प्रभा, सीमा ने भालू को वहां से भगाया। इसके बाद फोन से अन्य ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण महिला को सड़क तक लेकर आए इसके बाद 108 वाहन की मदद से कमला को पीएचसी देवाल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया। पीएचसी के डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि महिला के सिर सहित पूरे शरीर पर भालू ने गहरे जख्म किए हैं। वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने कहा कि घायल के इलाज के लिए पांच हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed