फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Woman dies of electric shock

करंट लगने से महिला की मौत

Tue, 25 Aug 2020 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of electric shock
भगोती गांव में एक बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत हो गई। भगोती गांव की झांपुली देवी (75) पत्नी कर्ण सिंह खेत में निराई गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान खेत में झूल रहे बिजली के तार के चपेट आकर वह बुरी तरह झुलस गईं। चीख सुनकर गांव के महेंद्र सिंह महिला को बचाने गए लेकिन उन्हें भी करंट लग गया। अन्य ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। घायल झांपुली देवी को 108 से नारायणबगड़ सरकारी अस्पताल लाया गया। डा. सौम्या राठौर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। पावर कॉरपोरेशन के उपखंड अधिकारी अतुल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed