{"_id":"693566809bdd26a6da0e86f5","slug":"woman-arrested-with-half-a-kilo-of-hashish-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-116084-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आधा किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आधा किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार
Sun, 07 Dec 2025 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 07 Dec 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक महिला को आधा किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
शनिवार देर शाम को चमोली कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम बदरीनाथ हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन में आ रही महिला की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। क्षेत्रपाल पेट्रोल पंप के पास वाहन रोकर महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से 512.20 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने आरोपी महिला कुंवरी देवी (32) निवासी गौचर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने किसी व्यक्ति से चरस खरीदी थी और इसे किसी और को बेचने की योजना थी। एक माह में पुलिस अभी तक चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद