फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   With the rains, the number of pilgrims started coming down

बरसात से ठिठके तीर्थ यात्रियों के कद, श्रद्घालुओं की संख्या में गिरावट

Mon, 04 Jul 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
With the rains, the number of pilgrims started coming down
बरसात शुरू होते ही बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आने लगी है। जून के मध्य तक हर दिन शाम चार बजे तक 10,000 से अधिक यात्री दर्शनों के लिए बदरीनाथ धाम पहुंच रहे थे, लेकिन अब यह आंकड़ा तीन हजार के आसपास ही पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की यात्रा आठ मई को शुरू हुई थी। तब से अब चार जुलाई तक 9,21950 यात्री धाम पहुंच चुके हैं। सोमवार शाम चार बजे तक धाम में 3136 यात्री ही दर्शन करने पहुंचे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि चार जुलाई तक बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 17 लाख 75 हजार नौ सौ से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। बरसात के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। वहीं हेमकुंड साहिब और लोकपाल के दर्शनों के लिए अब तक 1,68527 यात्री पहुंच चुके हैं। उन्होंने धाम में आने वाले यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और सड़क मार्ग की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की। कहा कि तेज बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों पर रुक जाएं और बारिश सामान्य होने पर ही यात्रा शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed