फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will prepare a forest in the name of Chandika and Chamunda Devi

चंडिका और चामुंडा देवी के नाम पर तैयार करेंगे जंगल

Sun, 11 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Will prepare a forest in the name of Chandika and Chamunda Devi
गोपेश्वर गांव के बंज्याणी के अंतर्गत डोबरा तोक में ग्रामीणों ने रविवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए संकल्प लिया कि यहां पर मां चंडिका और चामुंडा देवी के नाम पर सघन वन तैयार किया जाएगा। साथ ही गांव के घने बांज के जंगल को बचाए रखने का भी संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

रविवार को वन देवता की पूजा के बाद वनीकरण अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पर्यावरणविद् चंडीप्रसाद भट्ट ने कहा कि पूर्वजों की इस धरोहर को बचाने के लिए सामूहिक रूप से सभी को आगे आना ही होगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि धरती की हरियाली को बनाए रखने के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान सीपीसीईडी के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि यहां पर तीन सालों से पौधरोपण किया जा रहा है। ग्रामीणों की सघन जंगल बनाने की योजना का न्यास पूरा सहयोग करेगा। इस दौरान पार्षद नवल भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट, धनराज नेगी, किशन बिष्ट, शिव सिंह नेगी, अशोक बिष्ट, चंद्रप्रकाश भट्ट, अमित रावत, उमेश भ्ज्ञट्ट, पुष्पा देवी, सरोज देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, उमा देवी, मधु देवी और विमला देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed