फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will not give bouquets but books to guests during diet: Saraswat

डायट में अतिथियों को पुष्प गुच्छ नहीं किताबें देंगे : सारस्वत

Tue, 05 Mar 2024 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Mar 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
Will not give bouquets but books to guests during diet: Saraswat
गौचर में नवनियुक्त प्राचार्य ने संभाला कार्यभार, कर्मचारियों की ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। नगर में संचालित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अब अतिथियों को पुष्प गुच्छ नहीं बल्कि पुस्तकें भेंट की जाएंगी। साथ ही संस्थान को एक साल में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। यह बातें संस्थान में पदभार संभालने के बाद प्राचार्य आकाश सारस्वत ने संस्थान के संकायों के कर्मचारियों की बैठक लेते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि संस्थान को नंबर वन बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर दी गई है। इसके लिए सभी कार्मिकों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। कहा कि विभिन्न संकायों के कर्मचारियों और विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षिकाओं के बीच समन्वय स्थापित कर जिले को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जाएगा । महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक किताबों को विशिष्ट अतिथियों को सम्मान में दिया जाएगा और पुष्प गुच्छ देने का प्रचलन बंद किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता एलएस बर्त्वाल, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश लाल टमटा, राजेश सती, प्रवक्ता भगत सिंह कंडवाल, योगेंद्र बर्त्वाल, कमलेश मिश्रा, मृणाल जोशी, सुमन भट्ट, दिगपाल सिंह रावत, महेंद्र नेगी, जगदीश केडियाल और श्रेया कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed