फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will inform...... Teacher Sumitra Farswan honored

Chamoli News: जानकारी देंगे...... शिक्षिका सुमित्रा फरस्वाण शक्ति अवाॅर्ड से सम्मानित

Wed, 21 Jun 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Will inform...... Teacher Sumitra Farswan honored
देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र में कार्यरत शिक्षिका सुमित्रा फरस्वाण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति अवाॅर्ड से सम्मानित किया। जिले के किरुली गांव निवासी सुमित्रा फरस्वाण वर्तमान में जिले के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय निजमुला में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। देहरादून में आयोजित ‘हम महिलाएं’ कार्यक्रम में सीएम ने सुमित्रा फरस्वाण को शक्ति सम्मान अवाॅर्ड से सम्मानित किया। सुमित्रा गवर्नर टीचर्स अवाॅर्ड 2019 से भी सम्मानित हैं। शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, मंत्री मुकेश नेगी, कोषाध्यक्ष महिपाल चौहान, कर्णप्रयाग शाखाध्यक्ष त्रिलोक नेगी, गैरसैंण शाखाध्यक्ष मोहन रावत, देवाल शाखाध्यक्ष रमेश जोशी, नंदानगर शाखाध्यक्ष दलवीर बिष्ट, जोशीमठ शाखा के मंत्री जयदीप रावत, पोखरी शाखा के मंत्री राकेश भट्ट, कैलाश पंत, सुरेश चंद्र, पोखरी ब्लॉक अध्यक्ष राजभर राणा सहित कई शिक्षकों ने इस पर खुशी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed