फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will also put the last mile corrupt in jail: Bhatt

अंतिम छोर के भ्रष्टाचारी को भी डालेंगे जेल में : भट्ट

Wed, 31 Aug 2022 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Will also put the last mile corrupt in jail: Bhatt
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देंगे। अंतिम छोर के भ्रष्टाचारी को भी जेल में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने भर्तियों में हुए घोटाले का पर्दाफाश कर नजीर पेश की है।
विज्ञापन

बुधवार को बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गोपेश्वर पहुंचे और गोपीनाथ मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में पार्टी सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उनके संपर्क में हैं। भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में वैधानिक नियुक्तियां हुई हैं। कांग्रेस काल में बिना डिग्री के ही कई लोगों को नियुक्तियां दी गई थीं। पहली बार सरकार ने भर्ती घोटाले पर मार की है। भ्रष्टाचार बाहर आ रहा है तो कांग्रेस में बौखलाहट है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थपलियाल, पंकज डिमरी, अरुण मैठाणी, नवल भट्ट, महावीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
गोपेश्वर। बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को काले झंडे दिखाए। बुधवार को अपराह्न तीन बजे जैसे ही महेंद्र भट्ट का रोड शो शुरू हुआ तो टैक्सी स्टैंड की छत से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इतनी देर में प्रदेश अध्यक्ष का काफिला वहां से चला गया तो कार्यकर्ता भी शांत हो गए। इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed