{"_id":"609167548ebc3e374e68082e","slug":"wife-murdered-and-hid-her-body-in-bushes-karnpryag-news-drn377994999","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया
विज्ञापन
खनसर घाटी में नौगांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में छिपा दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। नायब तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और महिला के परिजनों की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नायब तहसीलदार राकेश पल्लव ने कहा कि मंगलवार दोपहर 12 बजे थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में झाड़ियों में पड़े होने की सूचना दी। जिस पर पटवारी आशुतोष, दुर्गाप्रसाद कपरूवाण व मनोज कार्की को लेकर वे घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पति ने ही पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया था। महिला कि शिनाख्त अनीता देवी (35) पत्नी केदार सिंह, ग्राम-नौगांव के रूप में हुई। पूछताछ में महिला के मायके पत्थरकटा गांव के ग्राम प्रहरी भरत सिंह ने कहा कि सोमवार रात को महिला अनीता के पति ने अपने ससुर राजे सिंह को फोन पर बताया कि उसने उनकी लड़की को मार दिया है। इस पर महिला के पिता राजे सिंह ने ग्राम प्रहरी को जानकारी दी। फिर इसकी सूचना माईथान पुलिस चौकी को दी गई। नायब तहसीलदार ने महिला के पति केदार सिंह से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या की फिर उसे रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका दिया। इसके बाद रस्सी काटकर महिला को दूर झाड़ियों में छुपा दिया, ताकि लोग उसे न देख सकें। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के तीन बच्चे हैं। आरोपी ने पत्नी को क्यों मार डाल इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी गांव में ही खेतीबाड़ी करता है।