फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Widen the narrow space on the highway: DM

हाईवे पर संकरी जगह को करें चाैड़ा : डीएम

Mon, 22 Apr 2024 11:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Apr 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Widen the narrow space on the highway: DM
गोपेश्वर मेें चारधाम यात्रा को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते डीएम हिमांशु खुराना। संवाद
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ हाईवे पर प्राथमिकता के साथ सुधारीकरण कार्य पूरा करें, संकरी जगह पर चाैड़ीकरण कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि एनएचआईडीसीएल के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करें। कमेड़ा से हेलंग तक हाईवे पर बॉटलनेक वाले स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य कराया जाए।
विज्ञापन


रेल विकास निगम, बीआरओ, पिटकुल और एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा, बदरीनाथ हाईवे जहां पर भी खराब है वहां सुधारीकरण कार्य किया जाए। मलबा निस्तारण और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर तत्काल रिपोर्ट दें। मैठाणा में हिल कटिंग के लिए रूट डायवर्ट की मांग पर कार्यदायी संस्था को इसका प्लान उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने ग्राम कोलडा का बजट प्रकाशन, सिवांई में अर्जित नाम भूमि का काश्तकारों को मुआवजा वितरण, लोनिवि को सुशीला देवी इंटर कॉलेज का संशोधित आंगणन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वन विभाग को रेल साइडिंग सुरंग और अतिरिक्त रेलवे लाइन बिछाने के लिए गैर वन भूमि का चयन करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed