फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   When the weather opened, 191 tourists left for Brahmatal.

Chamoli News: मौसम खुला तो 191 पर्यटक ब्रह्मताल रवाना हुए

Sun, 29 Dec 2024 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 29 Dec 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
When the weather opened, 191 tourists left for Brahmatal.
देवाल के पर्यटन स्थल ब्रह्मताल में पहुंचे पर्यटकस्रोत जागरूक पाठक
फोटो
विज्ञापन

देवाल। बारिश-बर्फबारी थमी तो रविवार को मौसम खुला और ब्रह्मताल में ट्रेकिंग शुरू हुई। बीते शुक्रवार और शनिवार को यहां मौसम खराब होने और एक महिला पर्यटक के घायल होने पर डीएम संदीप तिवारी के आदेश पर दो दिन के लिए ब्रह्मताल ट्रेक को बंद कर दिया गया था। रविवार को ब्रह्मताल जाने के लिए 191 ट्रेकरों का वन विभाग ने लोहाजंग में रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद सभी ट्रेकिंग के लिए रवाना हुए। वन विभाग के रेंजाधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि रविवार को 191 ट्रेकर ब्रह्मताल गए। वहीं क्षेत्र के ब्रह्मताल, रुपकुंड, आली, वेदनी, बगजी, बगुवावासा आदि पर्यटन स्थल डेढ़ से दो फीट बर्फ से ढका है। पर्यटक ब्रह्मताल व भीकलताल में टेंट लगाकर बर्फ का आनंद ले रहे हैं। संवाद
----------------------------------------------
विज्ञापन


लोहाजंग में होटल, लॉज, होम स्टे फुल

नए साल के जश्न की तैयारी, पर्यटकों के लिए की गई पहाड़ी व्यंजन की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। लोहाजंग में नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां के होटल, होम स्टे व लॉज 31 दिसंबर तक बुक हो चुके हैं। बुग्यालों में डेढ़ से दो फीट बर्फ है और बर्फ का आनंद लेने हर दिन 250 पर्यटक लोहाजंग से ब्रह्मताल व भीकलताल जा रहे हैं। लोहाजंग, दीदिना, वाण में करीब सात से आठ सौ पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। पर्यटकों के लिए होटलों में पहाड़ी व्यंजन चैसा, झंगोरे की खीर आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाजंग को मिनी मसूरी के नाम से भी जाना जाता है। इससे रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, आली, ब्रह्मताल का प्रवेश द्वार है। पहली बार हिमालयी क्षेत्र के गांवों में बर्फबारी नहीं हुई है मगर ब्रह्मताल, वेदनी, आली बुग्याल में डेढ़ से दो फीट बर्फ पड़ी है। लोहाजंग बेस कैंप है। हल्द्वानी, ऋषिकेश, देहरादून आदि शहरों से पर्यटक लोहाजंग पहुंचते हैं। यहां से पर्यटक स्थानीय गाइड की मदद से ब्रह्मताल व वेदनी जाते हैं। यहां पर होम स्टे, लॉज, होटल व ट्रेकर कंपनियों की टेंट कॉलोनी है। ट्रेकिंग कंपनी यूथ हाॅस्टल के महिपत दानू ने बताया कि अधिकांश पर्यटक यहां पर 31 दिसंबर तक रहेंगे। नए साल के जश्न में ट्रेकिंग कंपनियों ने यहां संगीत व नृत्य का आयोजन प्रस्तावित किया है। वहीं पर्यटकों के लिए व्यापार संघ व ट्रेकिंग कंपनियों ने भी तैयारी की गई। होटलों में पहाड़ी व्यंजन राजमा, चैसा, झंगोरे की खीर, कोदे की रोटी आदि पहाड़ी व्यंजनों से पर्यटकों का स्वागत होगा। व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रद्युमन पुजारी व इंद्र सिंह राणा ने बताया कि बाजार के सभी होटल व लॉज बुक हो गए हैं। लोहाजंग, दीदिना, वाण में करीब सात से आठ सौ पर्यटकों की ठहरने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed