फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Wheels of vehicles stopping in Chamoli, people are worried

चमोली में थमे रहे वाहनों के पहिए, लोग रहे परेशान

Tue, 04 May 2021 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopping in Chamoli, people are worried
चमोली जिले में मंगलवार को टैक्सियों के पहिए जाम रहे, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने गोपेश्वर से चमोली तक 10 किलोमीटर की दूरी पैदल नापी। जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली बाजार, नंदप्रयाग, घाट, पोखरी के साथ ही अन्य कस्बों में टैक्सियों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

गोपीनाथ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से वाहनों में आधी सवारी ले जाने पर भी पुराना किराया लिए जाने का फरमान जारी किया गया है, जिससे वाहन चालकों में आक्रोश है। पोखरी, जोशीमठ और कर्णप्रयाग टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी सरकार के इस फैसले पर आक्रोश जताया है। इधर, गोपेश्वर से चमोली जा रहे पवन सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे तक वाहन का इंतजार करने के बाद वे दस किलोमीटर तक पैदल आवाजाही कर अपने गंतव्य तक पहुंचे। घिंघराण, मंडल, बछेर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed