{"_id":"65cccc9ae2f813d86d093a04","slug":"weight-loss-of-two-more-hunger-strikers-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1012-103811-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो और अनशनकारियों का गिरा वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो और अनशनकारियों का गिरा वजन
Wed, 14 Feb 2024 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
5 किमी सड़क के लिए 10 दिनों से हैं आंदोलनरत
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। पांच किमी सड़क की मांग लेकर आंदोलित ग्रामीण दस दिनों से विनायक धार के जंगल में क्रमिक धरने पर डटे हैं। वहीं गांव में अनशन पर बैठे दो अनशनकारियों को प्रशासन जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा चुका है। इसके बाद भी दो अनशनकारी अब भी यहां अनशन पर डटे हैं। अब दोनों इनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है। डॉक्टरों के अनुसार अवतार सिंह का चार किलो और भुवन जोशी का तीन किलो वजन गिर गया है।
आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह कंडारी ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे लोग मजबूरी में आंदोलन के लिए बाध्य हैं। बुधवार को समर्थन देने वालों में सुमेरपुर की प्रधान रूकमा देवी, भावना, इंदु, दीपा, सुनीता, ललिता, शांती, उर्मिला, बीना, नंदी, सीता, मीना, देबकी, बसंती, चंद्रा, तारा, विमला, मालती आदि शामिल रहे।