फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Weather alert, ban on entry of tourists in Auli

Chamoli News: मौसम का अलर्ट, औली में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

Sun, 02 Mar 2025 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 02 Mar 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Weather alert, ban on entry of tourists in Auli
रविवार को भी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। मौसम के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर सोमवार तक रोक लगा दी है। रविवार को भी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया। वहीं मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को भेजा जाएगा।

हाल ही में भारी हिमपात और माणा में हिमस्खलन की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब मौसम विभाग की ओर से भी फिर से अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते प्रशासन ने पर्यटकों के औली जाने पर रोक लगा दी है। रविवार को औली जाने वाले सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया। ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को भी मौसम का अलर्ट है। इस कारण औली में पर्यटकों की आवाजाही बंद रहेगी। मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed