{"_id":"6842ef69adf75a22500ff780","slug":"we-will-build-a-grand-memorial-of-martyr-bhavani-dutt-in-chepdo-cm-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1015-115416-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेपड़ों मेंं बलिदानी भवानी दत्त का भव्य स्मारक बनाएंगे : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेपड़ों मेंं बलिदानी भवानी दत्त का भव्य स्मारक बनाएंगे : सीएम
Fri, 06 Jun 2025 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 06 Jun 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
थराली में आयोजित शौर्य महोत्सव में जनता का अभिवादन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। स्रोत: सूचना वि
फोटो
शौर्य महोत्सव में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, कहा-मेले को देंगे आर्थिक सहायता
विधानसभा अध्यक्ष ने आयोजन समिति को दिया तीन लाख रुपये का चेक दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। चेपड़ों में बलिदानी और अशोक चक्र विजेता भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने कहा कि चेपड़ों में बलिदानी भवानी दत्त जोशी का भव्य स्मारक बनाया जाएगा साथ ही शौर्य महोत्सव के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश का नाम और सम्मान पूरे विश्व में फैलाया है। इस दौरान वीरांगनाओं सहित करीब 50 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से सेना को फ्री हैंड दिया है उसी का परिणाम है कि पाकिस्तान को एक ही दिन में धूल चटा दी गई। उन्होंने बलिदानी भवानी दत्त जोशी के ऑपरेशन ब्लू स्टार में दिए गए अदम्य साहस और वीरता के साथ सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें नमन किया और स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। सीएम ने मेले को राज्य संस्कृति विभाग के साथ ही पर्यटन विभाग से आर्थिक सहायता देने की बात कही। कहा कि यह मेला लगातार चलना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ी को बलिदानियों की वीरगाथा से रूबरू कराया जा सके। इस दौरान बलिदानी भवानी दत्त जोशी की पत्नी वीरनारी बिमला देवी के अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी एवं परिजनों, पूर्व सैनिकों एवं सैनिकों की वीरांगनाओं सहित करीब 50 से अधिक लोगों को सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि सैनिक की बेटी होने के नाते वे इस महोत्सव में आकर गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने आयोजन समिति को तीन लाख का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल, कमलेश सती, गिरीश चमोला, उमेश मिश्रा, देवेंद्र नेगी और राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
इंसेट
ममंद, छात्र-छात्राओं और लोक कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां
थराली। चेपड़ों इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सेना के बैंड धुन भी आकर्षक रहे। मेले में कारगिल में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। गढ़वाल कमांड सेंटर लैंसडौन से ब्रिगेडियर बीएस नेगी के नेतृत्व में सेना के अधिकारी और जोशीमठ से गढ़वाल स्काउट्स की टीम ने भी मेले में प्रतिभाग किया। महिला मंगल दलों के साथ ही जनता इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोकगीत और लोकनृत्य पेश किए। मेला अध्यक्ष और लोक गायक वीरू जोशी ने मां नंदा की स्तुति की। इस अवसर पर बलिदानी भवानी दत्त जोशी के पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल हरीश जोशी, राज्यमंत्री रमेश गड़िया, बलवीर घुनियाल, एसएसबी ग्वालदम के उप महानिरीक्षक डीएन भौंपे, पूर्व कर्नल ईश्वरी फर्स्वाण, लेफ्टिनेंट कर्नल एमसी जोशी, मेला सचिव देवेंद्र रावत, देवी जोशी, संयोजक दिगपाल गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत आदि मौजूद थे। संवाद