फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water will be supplied by Kaleshwar lift pumping scheme in Devtoli

देवतोली में कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना से होगी पानी की सप्लाई

Mon, 21 Feb 2022 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
Water will be supplied by Kaleshwar lift pumping scheme in Devtoli
नगरपालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग के देवतोली क्षेत्र के करीब तीन हजार लोगों को अब गर्मियों में पीने के पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। जल संस्थान की ओर से देवतोली व उसके आसपास के क्षेत्र को कालेश्वर लिफ्ट पंपिंग योजना से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए देवतोली तक जल संस्थान की ओर से लोहे के पाइप भी बिछा दिए गए हैं। ट्रायल के लिए लाइन पर पानी भी चलाया गया, जो सफल हुआ है।
विज्ञापन

देवतोली में पीजी कॉलेज सहित अन्य सरकारी संस्थानों के अलावा काफी संख्या में लोग रहते हैं। यहां के लोगों को वर्तमान में चट्वापीपल से बनी पेयजल योजना से पीने के पानी की सप्लाई की जाती है, लेकिन बरसात में चट्वापीपल की योजना क्षतिग्रस्त होने और गर्मियों में गदेरे का पानी सूखने से देवतोली के लोगों को चार महीने तक पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। कई बार लोग अलकनंदा नदी से पानी लाकर पीते हैं। देवतोली के भारत भूषण पुरोहित ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से यहां के लोग कालेश्वर में बनी पंपिंग योजना से अपने क्षेत्र को जोड़ने अथवा अलकनंदा नदी में लिफ्ट योजना बनाकर पानी की सप्लाई की मांग कर रहे थे। अब लोगों की समस्या को देखते हुए और देवतोली में जनसंख्या घनत्व बढ़ने की संभावना को देखते हुए जल संस्थान ने कालेश्वर पंपिंग योजना से यहां पानी पहुंचाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से देवतोली में आने वाले 10 वर्षों में होने वाले विकास को देखते हुए पेयजल योजना पर काम किया जा रहा है। कालेश्वर पंपिंग योजना से जोड़ने के लिए वहां पाइप बिछा दिए गए हैं। ट्रायल के लिए लाइन पर पानी भी चलाया गया, जो सफल हुआ है। अभी टैंक बनना है उसके बाद जल्द ही नियमित रूप से लाइन जोड़ दी जाएगी। - मनमोहन सिंह राणा, जेई जल संस्थान कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमी गांव में पेयजल संकट बरकरार
कर्णप्रयाग। पालिका क्षेत्र के सेमी गांव के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। जेपी सेमवाल, बीरेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्र, रघुवरदत्त व जानकी प्रसाद ने कहा कि सेमी गांव के लिए उढ़ामांडा के पास बेरगोंडा से पेयजल लाइन आती है। इस योजना से पैंणी, कुजासू, सरमोला, कुमेड़ा, खाल गांवों को भी पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन सेमी गांव आने तक लाइन में पानी काफी कम हो जाता है और ग्रामीणों तक पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता। उन्होंने जल्द पेयजल समस्या के समाधान करने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed