{"_id":"4b15bafc2f94de57aad44f92abe2c61f","slug":"water-problem-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से अनियमित पेयजल आपूर्ति, रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से अनियमित पेयजल आपूर्ति, रोष जताया
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sat, 13 Feb 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर और शक्ति नगर वार्ड में एक माह से पेयजल की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है। जगदीश पुरोहित, अनूप डिमरी, राजेंद्र प्रसाद नैनवाल, विनोद कुमार और दिनेश कुमार आदि ने बताया कि एक माह से जल संस्थान के कर्मचारियों की लापरवाही से अनियमित पेयजल आपूर्ति से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई बार विभाग के अधिकारियों से नियमित आपूर्ति की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों को तीन दिन तक पीने का पानी अन्यत्र से लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के अवर अभियंता दिनेश पुरोहित ने बताया कि नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए घटगाड़ स्रोत पर नए टैंकों का निर्माण किया गया है। पानी की आपूर्ति स्रोतों से कम होने से पेयजल आपूर्ति अनियमित बनी हुई ह्रै।
विज्ञापन