फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water, forest, land should be owned by local people

जल, जंगल, जमीन पर स्थानीय लोगों का हो स्वामित्व

Tue, 09 Aug 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Water, forest, land should be owned by local people
हेलंग में 15 जुलाई को महिलाओं से चारापत्ती छीनने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को एकजुटता मंच के आह्वान पर महिला संगठनों से जुड़ी कई महिलाओं ने हेलंग में प्रदर्शन कर घस्यारी महिलाओं को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने जोशीमठ बाजार में जनगीतों के साथ प्रदर्शन किया। कहा गया कि जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय लोगों का ही स्वामित्व होना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कई संगठनों से जुड़ी महिलाएं व अन्य आंदोलनकारी हेलंग में पीड़ित मंदोदरी देवी के घर पहुंचे। यहां हुई सभा में पर्यावरणविद रवि चोपड़ा ने कहा कि वनों की रक्षा करने वालों के हाथ में ही उनका स्वामित्व होना चाहिए। कहा कि नदियों पर बांध बनाने का फैसला कंपनियों के हितों के अनुसार नहीं बल्कि स्थानीय लोगों की जरूरतों और अनुमति के आधार पर होना चाहिए। इस दौरान आंदोलनकारियों ने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच की केंद्रीय संयोजक कमला पंत ने कहा कि एक भी महिला का उत्पीड़न प्रदेश की सभी महिलाओं के साथ अन्याय है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कुमाऊं विवि नैनीताल में हिंदी की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. उमा भट्ट ने कहा कि महिलाओं के संघर्ष के दम पर बने राज्य में कंपनियों की शह पर सरकार और प्रशासन महिलाओं का उत्पीड़न कर रहा है। इस मौके पर गंगा असनोड़ा थपलियाल, राजीव लोचन शाह, भाकपा (माले) के राज्य कमेटी सदस्य अतुल सती, माले के गढ़वाल सचिव इंद्रेश मैखुरी, निर्मला बिष्ट, शिवानी पांडेय, सेलंग की महिला मंगल दल अध्यक्ष भवानी देवी, जनदेश की कलावती शाह, जोशीमठ ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष अनूप नेगी, वन पंचायत सरपंच धर्मेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed