फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water did not reach the fields of Mangroli village even after ten years, the fields were dry

Chamoli News: दस साल बाद भी मंगरोली गांव के खेतों में नहीं पहुंचा पानी, खेत सूखे

Mon, 24 Apr 2023 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
Water did not reach the fields of Mangroli village even after ten years, the fields were dry
नंदाकिनी नदी के किनारे पर बसे होने के बावजूद भी मंगरोली गांव के ग्रामीण अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। 2013 की आपदा में मंगरोली सिंचाई नहर करीब 400 मीटर तक बह गई थी, तब से आज तक नहर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 10 साल बाद भी गांव के खेतों में सूखा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से गांव में मोटर पंपिंग योजना शुरू की गई, लेकिन इससे भी खेतों में पानी नहीं पहुंचाया जा सका। यह योजना शुरू होते ही ठप पड़ गई थी। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से शीघ्र गांव में सिंचाई नहर के निर्माण की मांग उठाई है। मंगरोली गांव में लगभग 70 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। 2013 की आपदा के दौरान नंदाकिनी नदी में बाढ़ आने से मंगरोली सिंचाई नहर करीब 400 मीटर तक बह गई थी। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद भी नहर का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई न होने से खेत सूखे पड़ रहे हैं। उन्होंने शीघ्र नहर की मरम्मत करने की मांग उठाई है। ग्रामीण मंगल सिंह ने बताया कि सिंचाई की व्यवस्था न होने से कई ग्रामीण खेतीबाड़ी से विमुख हो रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, सिंचाई विभाग के ईई अनूप कुमार ड्यूंडी का कहना है कि संबंधित सहायक अभियंता से मंगरोली सिंचाई नहर की प्रगति रिपोर्ट मांगी जाएगी। गांव में सिंचाई नहर की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed