फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water came for just two hours, then the supply remained cut off for the whole day.

Chamoli News: बस दो घंटे आया पानी, फिर आपूर्ति दिनभर रही बंद

Tue, 07 Jan 2025 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 07 Jan 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Water came for just two hours, then the supply remained cut off for the whole day.
दूसरे दिन भी ठप पड़ी रही अमृत गंगा पेयजल की योजना
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में भी लोगों को जलस्रोतों से भरना पड़ पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल लाइन पर सोमवार शाम को दो घंटे पानी आया और बंद हो गया। इसके बाद मंगलवार को दूसरे दिन पानी की सप्लाई नहीं हो पाई जिससे लोगों को जलस्रोतों से पानी भरना पड़ा। समस्या को देखते हुए लोगों ने नगर के लिए दूसरी पेयजल योजना भी बनाने की मांग उठाई।

अमृत गंगा पेयजल योजना के पाइप ठंड के कारण फट रहे हैं। एक सप्ताह में दो बार पाइप लाइन फट चुकी है जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड में भी पानी की व्यवस्था करना मुश्किल बना हुआ है। बीते रविवार रात को सेंटुणा गांव के समीप पेयजल योजना के पाइप दो जगहों पर फट गए थे जिन्हें सोमवार शाम को करीब पांच बजे जोड़ा जा सका। दो घंटे पानी की सप्लाई होने के बाद देर शाम सात बजे फिर इसी क्षेत्र में लाइन का पाइप फट गया और सप्लाई बाधित हो गई। मंगलवार को दिनभर पानी की सप्लाई ठप पड़ी रही। मनोज सिंह, मनमोहन और अजय का कहना है कि नगर के लिए दूसरी पेयजल योजना भी बनाई जानी चाहिए जिससे पानी की समस्या से छुटकारा मिल सके। इधर, जल निगम के सहायक अभियंता राजमोहन लाल गुप्ता ने कहा कि लाइन को जोड़ने का काम जारी है। शीघ्र नगर में पानी की सप्लाई सुचारु कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed