फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Was inaugurated moved Damrikrn

बनते ही उखड़ने लगा डामरीकरण

Thu, 17 Mar 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Thu, 17 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल ने एडीबी पर नगर में हो रहे डामरीकरण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से गुणवत्ता सुधार करवाने की मांग उठाई है। कहा कि मात्र पैदल आवाजाही करने से ही डामरीकरण उखड़ने लगा है।

विज्ञापन


नगर में सीवर लाइन निर्माण से खुर्दबुर्द पड़ी सड़क के सुधारीकरण के लिये इन दिनों एडीबी द्वारा डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर में मुख्य बाजार में सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को देखकर आक्रोशित हो गये।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत डामरीकरण रुकवा दिया। व्यापार संघ जिलाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा व नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि विभाग द्वारा खुले आम जनता के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। डामरीकरण लगने के साथ उखड़ रहा है। इसे जल्द ही ठीक न किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीबी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाई जाएगी। यदि गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो निर्माण एजेंसी से पुन: डामरीकरण कार्य करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed