{"_id":"695909e323fe9703090e6ee3","slug":"volunteers-who-performed-exceptionally-well-were-honored-chamoli-news-c-5-1-drn1086-870524-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयंसेवियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयंसेवियों को किया सम्मानित
Sat, 03 Jan 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राबाइंका का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन महाविद्यालय के प्रो. कीर्तिराम डंगवाल, प्रो. हरीश रतूड़ी और अतुल कुमार रतूड़ी और बाल विकास विभाग से प्रियंका नौटियाल ने स्वयंसेवियों से संवाद किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विभिन्न स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिपंस रेखा बिष्ट, बाल कल्याण समिति की सदस्य अनीता सेमवाल, कार्यक्रम अधिकारी गरिमा रातूङी और सहायक कार्यक्रम अधिकारी अरुणा डगंवाल उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन