फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Volunteers raised awareness by taking out a rally

Chamoli News: स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर किया जागरूक

Sun, 05 Jan 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 05 Jan 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Volunteers raised awareness by taking out a rally
जिले के कई विद्यालयों में चल रहे हैं एनएसएस शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पीपलकोटी/पोखरी/देवाल। जिले के विभिन्न विद्यालयों में एनएसएस शिविर संचालित हो रहे हैं। इसके तहत छात्र-छात्राएं लोगों को जागरूक कर रहे हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर का एनएसएस शिविर रामचंद्र विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में चल रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला संचार प्रभारी उदय सिंह रावत ने टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवियों को टीबी रोग के कारण और उपचार बताया। साथ ही किशोरावस्था में होने वाले बदलाव और पौष्टिक आहार की जानकारी दी। वहीं रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राखी चौहान, उषा नेगी आदि मौजूद रहे।

इधर, पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज गडोरा के शिविरार्थियों ने सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद जोशी, बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, सुनील कोठियाल, अनिल जोशी, कल्पना आदि मौजूद रहे। वहीं, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा का एनएसएस शिविर प्राथमिक विद्यालय जौरासी में शुरू हुआ। कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन परमार ने बताया कि पहले दिन छात्र-छात्राओं ने गांव के रास्तों में साफ-सफाई की। वहीं देवाल में इंटर कॉलेज के 50 स्वयंसेवियों का सात दिवसीय शिविर कन्या हाईस्कूल देवाल में चल रहा है। रविवार को एनएसएस के स्वयंसेवियों ने बाजार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी कलम सिंह बिष्ट की अगुवाई में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने बाजार में रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed