फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Viral patients increased due to changing weather

Chamoli News: बदलते मौसम के कारण बढ़े वायरल के मरीज

Sun, 02 Mar 2025 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 02 Mar 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Viral patients increased due to changing weather
पीएचसी गौचर में तीन गुना हुई वायरल के रोगियों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। बदलते मौसम के कारण वायरल के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वायरल के प्रतिदिन बीस से पच्चीस मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

पिछले एक माह से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग वायरल से पीड़ित हैं। जहां शुरुआत में वायरल के पांच से दस मरीज अस्पताल पहुंच रहे थे वहीं अब तीन गुना अधिक मरीज वायरल के रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों को बुखार के साथ ही ठंड लगना, खांसी, गला दर्द, सिरदर्द, बदन दर्द, सांस और पेट संबंधी बीमारी हो रही है और इसे ठीक होने में पंद्रह से बीस दिन लग रहे हैं। बुखार उतर जाने के लोगों को अधिक कमजोरी महसूस हो रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर के चिकित्साधिकारी डाॅ. मुकेश रावत ने कहा कि वायरल के रोज बीस से पच्चीस मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुखार ठीक होने के बाद भी इसका असर करीब दो हफ्ते तक रह रहा है। ऐसे में ठंडा पानी न पिएं, फ्रीज में रखे खाद्य पदार्थ न खाएं और गुनगुरा पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed