{"_id":"622e1f4c88f9060c2f69c402","slug":"viral-alleged-audio-of-bjp-district-president-heats-up-politics-gopeshwar-news-drn4063451180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष के वायरल कथित ऑडियो से गरमाई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष के वायरल कथित ऑडियो से गरमाई राजनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में चमोली के भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिले की कर्णप्रयाग और थराली सीट पर तो भाजपा की जीत बता रहे हैं, लेकिन बदरीनाथ सीट से हार की बात कह रहे हैं। इस ऑडियो के वायरल होने से जिले में राजनीतिक गरमा गई है।
सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो करीब एक मिनट 46 सेकंड का है, जिसमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वे किसी मीडिया कर्मी से बात कर रहे हैं। ऑडियो में भाजपा के जिलाध्यक्ष कह रहे हैं कि ऐसा विश्लेषण करो कि बदरीनाथ में भाजपा पर कांग्रेस भारी है। यह ठाकुर बहुल्य क्षेत्र है। साथ में यह भी कह रहे हैं कि भाजपा को आगे नहीं दिखाना है। इस ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा के अंदर खलबली मच गई है। दरअसल भाजपा के महेंद्र भट्ट कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से करीब 2066 मतों से पराजित हो गए। महेंद्र भट्ट को जोशीमठ क्षेत्र से अच्छे वोट मिले, लेकिन दशोली और पोखरी ब्लॉक से वह पीछे रहे जो उनकी हार का भी कारण बना। भाजपा के जिलाध्यक्ष भी दशोली ब्लॉक से हैं। ऐसे में इस कथित ऑडियो ने भाजपा को हार से मिले घाव को कुरेद दिया है।
-------------------
फेसबुक लाइव आकर दी सफाई
- भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने इस ऑडियो को लेकर फेसबुक पर लाइव आकर सफाई दी है। उनका कहना है कि यह वीडियो काफी पुराना है। उन्होंने एक पत्रकार से श्रीनगर से रुद्रप्रयाग आते समय बात की थी, लेकिन ऑडियो को काट छांटकर वायरल किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑडियो में कोई सत्यता नहीं है।