फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers upset due to lack of road

सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान

Sat, 07 May 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to lack of road
आदिबदरी तहसील के नौना व पयां गांव के लोग राज्य निर्माण के 21 साल बाद भी सड़क से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चांदपुरगढ़ी-नौना-पयां (पैन्था) सड़क की स्वीकृति मिलने के बाद लोनिवि चार बार सर्वेक्षण कर चुका है, लेकिन वित्तीय स्वीकृति न मिलने से मार्ग निर्माण अधर में लटका होने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

नौना गांव के भगवती खंडूड़ी, जगदीश नौनी, कैलाश खंडूड़ी, शशी नौनी, मधु खंडूड़ी, गुड्डी नौनी, अंजना नौनी, लीला मलगुड़ी, अनीता खंडूड़ी, राजेश्वरी देवी, आराधना नौनी, उमा देवी, दर्शनी देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, रामप्रसाद खंडूड़ी और मुकेश मलगुड़ी, मनोज नौनी ने कहा कि सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए चांदपुरगढ़ी-नौना-पयां (पैन्था) मोटर मार्ग व आटागाड़ गदेरे पर पुल स्वीकृत हुआ था, जो आजतक नहीं बना है। एई मनबर सिंह रावत का कहना है कि चांदपुरगढ़ी-नौना-पयां मोटर मार्ग की डीपीआर शासन को भेजी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed