फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers surrounded PWD officials who went to inspect the road

Chamoli News: सड़क का निरीक्षण करने गए लोनिवि के अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेरा

Tue, 05 Sep 2023 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 05 Sep 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded PWD officials who went to inspect the road
कहा, कई जगहों पर बंद और बदहाल पड़ी है लंगसी-गुलाबकोटी सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। लंगसी-गुलाबकोटी सड़क का निरीक्षण करने गए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने भूस्खलन से बंद सड़कें अभी तक न खुलने और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर आक्रोश जताया। कहा कि यदि 15 दिन में सड़कें न खुली और सुधारीकरण न हुआ तो हाईवे पर आंदोलन करेंगे। लोनिवि के ईई ने ग्रामीणों को जल्द सड़कें खोलने और उनके सुधारीकरण का आश्वासन दिया।

लंगसी-गुलाबकोटी की करीब डेढ़ किमी सड़क कई जगहों पर बंद है और लंबे समय से बदहाल पड़ी है। सड़क को अभी तक खोला नहीं गया है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान व सहायक अभियंता उमेश धारिया इसकी सड़क के निरीक्षण के लिए मौके पर गए तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। ग्राम प्रधान जानकी प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रावत ने कहा कि वर्ष 2016-17 में सड़क के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया था लेकिन अभी तक इसके दूसरे चरण का काम शुरू नहीं किया गया है। बरसात में सड़क बंद होने से कई जगहों पर बदहाल है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि बंद सड़क को खोलने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। सड़क पर द्वितीय चरण में नाली निर्माण, डामरीकरण व अन्य कार्य किए जाने हैैं। इसका इस्टीमेट शासन को भेज दिया है। शासन की स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed