{"_id":"5fe0cc098ebc3e3c4d57a82d","slug":"villagers-stop-work-of-dam-site-due-to-non-construction-of-road-gopeshwar-news-drn365330889","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने डैम साइट का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने डैम साइट का काम रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैनी-हेलंग सड़क पर छह साल से काम शुरू नहीं होने से नाराज हेलंग के ग्रामीणों ने सोमवार को टीएचडीसी के डैम साइट का काम बंद करवा दिया। साथ ही कंपनी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि पांच दिनों में सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
444 मेगावाट वाली विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही टीएचडीसी कंपनी को लेकर हेलंग के ग्रामीणों में आक्रोश है। हेलंग के ग्राम प्रधान आनंद सैलानी ने कहा कि वर्ष 2014 में ग्रामीणों, टीएचडीसी और लोनिवि के बीच समझौता हुआ था, जिसमें कंपनी ने इस मार्ग को बनाने पर सहमति दी थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। कंपनी के अधिकारी ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासनों में ही उलझाकर रख रहे हैं। इस दौरान राहुल कुमार, गुड्डू लाल, आनंद सैलानी, प्रदीप भंडारी, कुंदन लाल सहगल, गुरदीप लाल, युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सूरज भंडारी, कुलदीप भंडारी आदि मौजूद रहे। उधर टीएचडीसी के एजीएम संदीप गुप्ता का कहना है कि सड़क के लिए पूर्व में किए गए सर्वे को जियोलॉजिकल विभाग ने फेल कर दिया था। जल्द ही नए सर्वे के अनुसार सड़क पर लोनिवि के माध्यम से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। सड़क के लिए बजट टीएचडीसी की ओर से दिया जाएगा।