फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers started a gradual fast for road improvement

Chamoli News: सड़क सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Fri, 05 Jan 2024 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 05 Jan 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers started a gradual fast for road improvement
फोटो
विज्ञापन

कहा, ग्रामीणों को जरूरी सामान पीठ पर लादकर चलना पड़ता है चार किमी पैदल
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली। अपर चमोली-खैनुरी मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू न होने पर नाराज खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया और क्रमिक अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि पीएमजीएसवाई ने पूर्व में 30 दिसंबर से सड़क सुधारकीरण का आश्वासन दिया था लेकिन काम शुरू नहीं किया गया। ऐसे में ग्रामीणों को करीब चार किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
शुक्रवार को खैनुरी गांव के प्रतीक्षालय में ग्राम प्रधान रेखा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम फरस्वाण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दोबारा क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि 26 अक्तूबर से 21 नवंबर 2023 तक सड़क सुधारीकरण के लिए क्रमिक अनशन किया गया था। तब बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई थी और अधिकारियों ने 30 दिसंबर तक सड़क सुधारीकरण का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। सड़क न होने से ग्रामीणों सिलिंडर और जरूरी सामान गांव तक पीठ पर लादकर चार किमी पैदल चलना पड़ रहा है। अब दोबारा क्रमिक अनशन शुरू करना पड़ा है। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही विजय नेगी, खीम सिंह बिष्ट, सोबन सिंह नेगी, गोविंद सिंह नेगी, लखपत सिंह, विरेंद्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन



कोट

खैनुरी मार्ग के सुधारीकरण का काम आपदा मद से किया जाएगा। इसके लिए शासन को 3 करोड़ 7 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। जल्द प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाती है तो काम शुरू कर दिया जाएगा। - पीआर चमोला, ईई, पीएमजीएसवाई, पोखरी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

जोशीमठ। सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरु-डुमक-कलगोठ मार्ग का निर्माण शुरू करने और डुमक को सड़क से जोड़ने के लिए डुमक गांव में क्रमिक अनशन कर रहे ग्रामीणों ने सरकार और बदरीनाथ विधायक की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। वहीं, डुमक गांव के ग्रामीणों की पदयात्रा उर्गम घाटी के गांवों से होते हुए पल्ला जखोला गांव पहुंच गई है। उर्गम के बड़गिंडा गांव में ग्रामीणों ने रैली निकाली। इसके बाद बड़गिंडा गांव में ग्रामीणों ने बैठक की और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इस मौके पर रघुवीर सिंह नेगी, कन्हैया महर, कुलदीप सिंह, संगीता देवी, अनीशा राणा आदि मौजूद रहे। वहीं, डुमक गांव में प्रेम सिंह सनवाल, जगत सिंह, कुंवर सिंह, शिशपाल सिंह आदि क्रमिक अनशन पर बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed