फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers roared in Tehsil due to lack of rehabilitation

पुनर्वास न होने पर तहसील में गरजे ग्रामीण

Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers roared in Tehsil due to lack of rehabilitation
कर्णप्रयाग में विस्थापन की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार को ज्ञापन देते भूस्खलन प्? - फोटो : KARNPRYAG
भूस्खलन से प्रभावित बहुणानगर (कर्णप्रयाग) के प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने कहा कि ऑलवेदर रोड कटिंग के दौरान अनियोजित कटिंग से उनके मकानों के नीचे भारी भूस्खलन हुआ है। इस कारण मकानों में बड़ी दरारें पड़ गई हैं और कई परिवार मंडी परिषद के टीनशेड व अन्य स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर बहुगुणानगर में एक माह से लगातार भूस्खलन जारी है। इस वजह से करीब 12 घर खतरे की जद में आ गए हैं। सोमवार को प्रभावित लोग मुख्य बाजार से तहसील तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और वहां पुनर्वास व मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर कहा कि भूस्खलन से प्रभावित कई परिवार क्षतिग्रस्त घरों में बारिश में बच्चों के साथ खतरे के साए में रहने को मजबूर हैं जबकि कई लोग अन्यत्र रह रहे हैं। वहां पहाड़ी से पत्थर गिरने और जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। वहीं, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने प्रभावित क्षेत्र का दुबारा मुआयना कर प्रभावितों को हर संभव राहत का भरोसा दिया है। इस मौके पर चंद्रशेखर, हरि राम, माधो सिंह, हरिकृष्ण भट्ट, जितेंद्र कुमार, भुवन नौटियाल, आशीष मित्तल, चंद्रमोहन, कमला रतूड़ी, मनवीर सिंह, प्रदीप कुमार थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed