फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of two villages are helpless to walk 20 km

लोकसभा से लेकर पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार, लेकिन आज भी डुमक और कलगोठ गांव में नहीं पहुंची सड़क

Sun, 25 Oct 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers of two villages are helpless to walk 20 km
वर्षों से अपने गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे चमोली जिले के सबसे दूरस्थ डुमक और कलगोठ गांव के ग्रामीण अभी भी 20 किमी पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। छह माह से स्यूंण गांव के समीप चट्टानी भाग पर कटिंग कार्य रुका हुआ है। इस कारण सड़क निर्माण भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जोशीमठ ब्लाक में वर्ष 2007 में 32.43 किमी सैंजी लग्गा मैकोट-डुमक-कलगोठ सड़क के निर्माण को शासन से हरी झंडी मिली थी, लेकिन 13 वर्षों में सड़क का निर्माण मात्र 17 किलोमीटर तक ही हो पाया है। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह सनवाल, सोभन सिंह, विक्रम सिंह, धूम सिंह, प्रताप सिंह, मनोज सिंह और लक्ष्मण सिंह सनवाल ने कहा कि आज दूरस्थ गांव भी सड़क से जुड़ चुके हैं लेकिन डुमक और कलगोठ गांव तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया। क्षेत्र में आलू, चौलाई और राजमा का अधिक उत्पादन होता है, लेकिन उत्पादित वस्तुओं को सड़क तक पहुंचाने के लिए एक हजार रुपये तक ढुलान देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed