फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of Khainuri village roared in the Collectorate premises regarding the improvement of the road

सड़क के सुधारीकरण को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में गरजे खैनुरी गांव के ग्रामीण

Mon, 25 Jul 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Khainuri village roared in the Collectorate premises regarding the improvement of the road
अपर चमोली-खैनुरी (साढ़े नौ किमी) सड़क के सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता (ईई) का घेराव किया। कहा कि सड़क बारिश से जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से यहां वाहन नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों को करीब 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। यदि शीघ्र सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

खैनुरी गांव में मौजूदा समय में 250 से अधिक परिवार रहते हैं। गांव को यातायात से जोड़ने वाली सड़क बारिश के कारण करीब चार किलोमीटर तक भूस्खलन से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों को करीब 10 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। इससे गुस्साए ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और पीएमजीएसवाई व जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्राम प्रधान रेखा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम और पूर्व प्रधान महिपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2008 में सड़क का निर्माण हुआ था लेकिन सड़क मानकों के अनुरूप नहीं बनी है। यहां नाली नहीं बनाई गई जिससे बरसात में पानी सड़क पर आ रहा है और सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों से मिलने पहुंचे प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र जेसीबी के जरिए सड़क को सुचारु करने और सड़क किनारे नाली निर्माण के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों का भी घेराव किया। पीएमजीएसवाई के ईई परशुराम चमोली ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मौके पर जल्द जेसीबी भेज दी जाएगी। जब भी सड़क बंद होगी तो सूचना मिलने पर सड़क को खोल दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल सिंह, खीम सिंह, वीरेंद्र, सुरेंद्र, लखपत सिंह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण, राजेंद्र सिंह, रविंद्र और सोबत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed