फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of Haat village did Pinddaan of THDC and administration

हाट गांव के ग्रामीणों ने किया टीएचडीसी और प्रशासन का पिंडदान

Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Haat village did Pinddaan of THDC and administration
पीपलकोटी में अलकनंदा किनारे टीएचडीसी और जिला प्रशासन का पिंडदान करते हाट गांव के प्रभावित। - फोटो : GOPESHWAR
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी की ओर से हाट गांव में मकानों के ध्वस्तीकरण के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप अलकनंदा नदी के किनारे टीएचडीसी और जिला प्रशासन का पिंडदान किया। ग्रामीणों का कहना है कि पितृ पक्ष में टीएचडीसी ने उनके मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है, जिस कारण वे अपने पितरों का तर्पण भी नहीं कर पाए। ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल और ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान से टीएचडीसी और जिला प्रशासन का पिंडदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed