फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of Haat village are sitting on dharna at project gate

परियोजना के गेट पर धरने पर बैठे हैं हाट गांव के ग्रामीण

Sat, 14 Dec 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Haat village are sitting on dharna at project gate
परियोजना प्रभावितों के विरोध के कारण विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का कार्य बीस दिनों से ठप पड़ा है। टीएचडीसी के महाप्रबंधक वीके सक्सेना का कहना है कि ग्रामीणों का धरना न्यायोचित नहीं है। 25 नवंबर से चल रहे ग्रामीणों के धरने से परियोजना को हर दिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने परियोजना कार्यालय और आवासीय परिसर में जाने वाली एकमात्र रोड और पुल को अवरुद्ध किया हुआ है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने कहा कि परियोजना से प्रभावित हाट गांव के 93 प्रतिशत परिवारों को पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं दी जा रही हैं। ग्रामीणों को नियमानुसार मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन वह रोजगार की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने 28 नवंबर से परियोजना कार्यालय और कालोनी की एकमात्र रोड अवरुद्ध कर रखी है। कहा कि ग्रामीणों की न्यायोचित मांगों पर प्रशासन की मध्यस्थता में वार्ता के प्रयास किए गए, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। उधर, हाट गांव के ग्रामीणों का धरना कड़ाके की ठंड में भी जारी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed