फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers moving from Gadere due to lack of culvert

पुलिया नहीं बनने से गदेरे से आवाजाही कर रहे ग्रामीण

Sun, 27 Jun 2021 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers moving from Gadere due to lack of culvert
चंद्रशिला कांडई गांव और राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा के बीच मगरी गदेरे पर तीन साल पहले टूटी डाट पुलिया अभी तक नहीं बन पाई है। ग्रामीण लगातार पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिया नहीं बनने से ग्रामीणों को गदेरे से ही आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द पुलिया बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रडुवा और चंद्रशिला कांडई गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर यह पुलिया तीन साल पहले बरसात में टूट गई थी। बच्चों को इसी रास्ते इंटर कॉलेज जाता पड़ता था। उनकी जमीन भी इंटर कॉलेज के आसपास है, इसलिए वह खेती के लिए भी इसी के रास्ते आवाजाही करते हैं लेकिन बरसात में पानी बढ़ने पर रास्ता काफी खतरनाक हो जाता है। ऐसे में पानी कम होने पर गदेरे से ही आवाजाही करनी पड़ती है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान नवीन राणा, लखपत राणा, विमला किमोठी, जगदीश किमोठी, भास्करानंद किमोठी, ध्यान सिंह नेगी, मंगल सिंह, अब्बल सिंह, गोविंद भंडारी और पूरण आदि शामिल थे।
विज्ञापन

सड़क के डामरीकरण की उठाई मांग
गोपेश्वर। घिंघराण रोड पर डुंगरी बैंड से डुंगरी गांव के लिए निर्मित सड़क कई जगहों पर डामर उखड़ा जाने से खस्ताहालत में है। डुंगरी के ग्राम प्रधान विनोद लाल, पूर्व प्रधान सतेश्वरी देवी, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर झिंक्वाण, उपप्रधान विनीता झिंक्वाण, रविंद्र झिंक्वाण आदि ने कहा कि दस साल पूर्व सड़क का डामरीकरण हुआ था, लेकिन सड़क किनारे नाली निर्माण न होने से बारिश का मलबा और पानी सड़क पर बह रहा है। कई जगहों पर डामर की जगह सिर्फ अब पत्थरों के टुकड़े बचे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क के डामरीकरण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed