फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers demonstrated by placing dead bodies on their shoulders

शव कंधे पर रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jun 2022 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated by placing dead bodies on their shoulders
नंदानगर में श्मशान घाट के रास्ते को लेकर ग्रामीणों से वार्ता करते तहसीलदार राकेश चंद्र देवली। - फोटो : GOPESHWAR
सेंती गांव में एक महिला की मृत्यु होने पर ग्रामीण शवदाह के लिए शव कंधे पर रखकर नंदानगर बाजार पहुंचे लेकिन यहां पैतृक श्मशान घाट के रास्ते की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही शव के साथ शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह रास्ता वर्ष 2013 की आपदा के बाद से ही क्षतिग्रस्त पड़ा है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त रास्ते से वे शव को लेकर घाट तक जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने शीघ्र रास्ते की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा के दौरान नंदानगर बस स्टेशन से श्मशान घाट तक का रास्ता बह गया था। तब से लेकर आज तक रास्ते की मरम्मत नहीं हो पाई है। ग्रामीण लगातार शासन-प्रशासन से रास्ते के सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। रविवार रात को सेंती गांव में एक महिला की मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीण शवदाह के लिए नंदानगर बाजार तक पहुंचे लेकिन बस स्टेशन से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव के साथ ही बस स्टेशन पर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। विजय प्रसाद, नंदा बल्लभ, बदरी प्रसाद जगदीश, राकेश चंद्र, प्रकाश, मोहन, रामेश्वर, हरि प्रसाद, मथुरा, देवी आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत उस्तोली, फाली, सेंती, सरपानी और नंदानगर बाजार क्षेत्र का श्मशान घाट यही है। घाट तक जाने में कई लोग चोटिल हो जाते हैं। इन दिनों नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर तहसीलदार राकेश चंद्र देवली भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रास्ते के निर्माण के लिए निजी भूमि की आवश्यकता है। भू-स्वामी से वार्ता करने पर रास्ते की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed