फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers brought delivery victim up to 2 km in Kandi

प्रसव पीड़िता को 2 किमी तक कंडी में लाए ग्रामीण

Tue, 20 Oct 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers brought delivery victim up to 2 km in Kandi
प्रसव पीड़ा से तड़प रही रूईसाण गांव की एक महिला के लिए 108 आपातकालीन सेवा वरदान बनी। पहले महिला को अस्पताल ले जाने के लिए कंडी में बैठाकर दो किमी चलकर सड़क तक लाना पड़ा। 108 में सवार होने के बाद प्रसव पीड़ा तेज हुई तो फार्मेसिस्ट ने 108 वाहन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। रूईसाण गांव थराली तहसील का सबसे दूरस्थ गांव है। यहां दो किमी तक सड़क सुविधा भी नहीं है। रूईसांण गांव की संगीता देवी को सोमवार रात 11 बजे प्रसव पीड़ा हुई तो उसके ससुर ने अस्पताल जे जाने के लिए 108 सेवा को फोन किया। इस दौरान ग्रामीण महिला को कंडी में बिठाकर 2 किमी पैदल सड़क तक ले आए और मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस में बैठा दिया। संगीता को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। इस पर फार्मेसिस्ट ने रात 2 बजे 108 एंबुलेंस में ही संगीता का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद दोनों को पीएचसी नारायणबगड़ में भर्ती कराया गया। फार्मेसिस्ट सुमित खनेड़ा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed