फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers are not allowing outsiders to step in Mana village

माणा गांव में बाहरी लोगों को कदम नहीं रखने दे रहे ग्रामीण

Sat, 04 Jul 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers are not allowing outsiders to step in Mana village
बदरीनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालु इस बार देश के अंतिम गांव माणा नहीं जा पा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्रामीणों ने गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। उन्होंने गांव के प्रवेश द्वार पर इस संबंध में नोटिस भी चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम की यात्रा पर फिलहाल केवल उत्तराखंड के ही श्रद्धालु जा सकते हैं। वह बदरीश महाराज के दर्शन के बाद यहां से तीन किलोमीटर दूर स्थित देश के अंतिम गांव माणा जाना नहीं भूलते। यहां माणा पुल, व्यास गुफा, सरस्वती नदी और घंटाकर्ण मंदिर के दर्शन करते हैं। लेकिन इस बार उन्हें इसका मौका नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने बताया कि गांव की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है। बाहरी लोगों के आने से कोरोना संक्रमण की आशंका थी। उन्होंने कहा कि एक बार इस संकट से निजात मिले तो गांव में फिर से चहल-पहल देखने को मिलेगी। फिलहाल किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांव की सुरक्षा करना कोई अपराध नहीं है। ग्रामीणों ने मौजूदा समय को देखते हुए यह कदम उठाया है। सभी को इस संकट की घड़ी में सचेत रहने की आवश्यकता है।
अनिल चन्याल, एसडीएम, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed