फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers again built a foot culvert on Veer Ganga by donating labor

ग्रामीणों ने श्रमदान कर वीर गंगा पर फिर बनाई पैदल पुलिया

Wed, 27 Oct 2021 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers again built a foot culvert on Veer Ganga by donating labor
चमोली के ईराणी गांव के ग्रामीणों ने वीर गंगा पर निर्मित किया लकड़ी का पुल। - फोटो : GOPESHWAR
वीर गंगा पर हाल ही में ग्रामीणों की ओर से बनाई लकड़ी की पुलिया बारिश में बह गई थी, जिसे अब फिर ग्रामीणों ने श्रमदान करके फिर से बना लिया है।
विज्ञापन

ईराणी और भनाली गांव जाने के पैदल रास्ते में वीर गंगा पर पुल नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीते तीन सितंबर को वीर गंगा के भेलतना में ग्रामीणों ने श्रमदान से अस्थायी पैदल पुलिया बनाई, जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो गई थी, लेकिन 18 अक्तूबर को हुई बारिश में यह पुलिया बह गई। ईराणी गांव के ग्राम प्रधान मोहन नेगी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता की, जिसके बाद पीएमजीएसवाई के सहयोग से ग्रामीणों ने फिर पुलिया तैयार कर ली है। सुरेंद्र सिंह, सरपंच कान सिंह, दिनेश सिंह, अवतार सिंह, बलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश सिंह सहित कई ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed