फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village princes locked the block office

ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में जड़ा ताला

Mon, 13 Jul 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Village princes locked the block office
कर्णप्रयाग में मनरेगा के कार्यों में टेंडर प्रक्रिया के विरोध में नारेबाजी करते ग्राम प्रधान। - फोटो : KARNPRYAG
प्रधान संगठन के सदस्यों ने मनरेगा के कार्यों में मैटीरियल टेंडर प्रक्रिया और वित्त के कार्यों में डोंगल प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर ब्लॉक कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर धरना दिया। नाराज प्रधानों ने कहा कि वे लंबे समय से सरकार के मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान खंड विकास कार्यालय में आए और नारेबाजी करते हुए दफ्तर में तालाबंदी कर दी। करीब चार घंटे तक ब्लॉक परिसर में प्रधान नारेबाजी करते रहे। उसके बाद संगठन के अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी की अगुवाई में तहसील में जाकर एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देकर टेंडर और डोंगल प्रक्रिया निरस्त करने व वित्त कार्यों में पुरानी व्यवस्था सुचारु करने को लेकर ज्ञापन दिया। कहा कि अगर टेंडर प्रक्रिया निरस्त नहीं की जाती है तो ग्राम पंचायतों को मनरेगा के कार्यों से अलग कर दिया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष सुशील खंडूड़ी, उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, महामंत्री गौतम मिंगवाल, संरक्षक महेंद्र राणा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी मैखुरी, मीडिया सलाहकार प्रदीप नेगी, सहसचिव हेमंती मैखुरी, रश्मि देवी, राखी डिमरी, पुष्पा, सोनी देवी, कल्पेश्वरी देवी, रोशनी देवी, पीतांबरी देवी, पूजा देवी, ममता देवी, मंजू देवी, दीपक कनेरी, विक्रम नेगी, सतेंद्र, सुभाष, पंकज, चंदा पल्लव, सुभाष और लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed