फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village leaders boycott Gram Panchayat meetings

ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत की बैठकों का किया बहिष्कार

Wed, 07 Oct 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Village leaders boycott Gram Panchayat meetings
विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून में धरना-प्रदर्शन कर रहे प्रदेश प्रधान संगठन के समर्थन में घाट ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने गांवों में होने वाली ग्राम पंचायत की बैठकों का बहिष्कार किया। कहा गया कि जब तक ग्राम प्रधानों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक गांवों में पंचायती बैठक नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन के तहत निर्मित होने वाली पेयजल योजनाओं का कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से करवाने, मनरेगा में कार्यदिवस सौ दिन से बढ़ाकर 200 दिन करने, ब्लाक के अंतर्गत मनरेगा जेई, बीडीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने सहित कई मांगें उठाईं। इस मौके पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष लखपत सिंह, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, जिला उपाध्यक्ष व रामणी गांव के प्रधान सूरज पंवार, प्रधान गीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed