फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village head standing on dharna for demands

मांगों को लेकर धरने पर डटे ग्राम प्रधान

Sun, 04 Jul 2021 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Village head standing on dharna for demands
सीएससी को प्रतिमाह ढाई हजार रुपये देने के आदेश को वापस लेने, 29 विभागों को पंचायतों को सौंपने और मनरेगा कार्य दिवस 200 करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर जोशीमठ प्रधान संगठन से जुड़े ग्राम प्रधानों का धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे ग्राम प्रधानों ने एक सभा का आयोजन किया। सभा में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह नेगी ने कहा कि धरना-प्रदर्शन 10 जुलाई तक जारी रखा जाएगा। यदि शासन से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, लक्ष्मण सिंह बुटोला, दिगंबर बिष्ट, आनंद सैलानी, देवेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण रावत, विनोद पंवार, शिवराज सिंह चौहान, शोभा राणा, ऋचा खत्री, बीरा देवी, भुवनेश्वरी देवी, पम्मी फर्स्वाण और पितांबर मोल्फा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने आंदोलन को दिया समर्थन
देवाल। मनरेगा कार्य दिवस 200 करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानों का चौथे दिन भी ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी व धरना रहा। प्रधानों के धरने के कारण ब्लाक में सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं। वहीं कांग्रेस ने ग्राम प्रधानों के आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार व जीवन मिश्रा ने कहा कि मांगों को लेकर प्रधान एक जुलाई से आंदोलित हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव उर्मिला बिष्ट व ब्लॉक अध्यक्ष इंद्र राणा ने प्रधानों की मांगों का समर्थन कर सरकार से प्रधानों से बातचीत कर समाधान की अपील की। धरने पर प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भागीरथी आर्य, मनोज कुमार, जीवन मिश्रा, अरविंद भंडारी, नंदाबल्लभ मिश्रा, भवानी दत्त, कला बिष्ट, उर्वी दत्त, पुष्पा देवी, सुनीता देवी और अंसी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed