फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicles sliding on slippery roads due to snowfall

बर्फबारी से फिसलन भरी सड़कों पर रपट रहे वाहन

Tue, 08 Feb 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Vehicles sliding on slippery roads due to snowfall
बीते दिनों हुई बर्फबारी से जिले में अभी भी कई सड़कों पर बर्फ जमी है। गोपेश्वर-चोपता, जोशीमठ-औली और गैरसैंण क्षेत्र की कई सड़कें बर्फ के कारण फिसलन भरी बनी हैं। सुतोल, कनोल, पाणा, ईराणी, डुमक, कलगोठ और नीती घाटी के गांवों को जोड़ने वाले पैदल रास्ते अभी भी बर्फ से ढके हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन से पांच फरवरी तक जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं। गोपेश्वर-चोपता राज्यमार्ग पर अभी भी बर्फ में वाहन रपट रहे हैं। सड़क फिसलन भरी बनी है। यहां इन दिनों कई पर्यटक पहुंच रहे हैं। रामपुर यूपी से पहुंचे रितिक शर्मा का कहना है कि चोपता क्षेत्र में चारों ओर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। यहां बर्फ का खूब मजा लिया और यहां की यादों को कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि चोपता तक पहुंचने के लिए हाईवे पर जगह-जगह बर्फ में वाहन रपट रहे हैं। राजस्थान के पर्यटकों ने बताया कि औली मार्ग पर बर्फ में वाहनों का चलना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed