{"_id":"6915de30cc0539c0f40f49d3","slug":"vehicles-coming-from-karnaprayag-to-gauchar-will-be-stopped-behind-the-datpul-of-bhattnagar-rudraprayag-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-119190-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्णप्रयाग से गौचर आने वाले वाहन भट्टनगर, रुद्रप्रयाग के डाटपुल से पीछे होंगे खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्णप्रयाग से गौचर आने वाले वाहन भट्टनगर, रुद्रप्रयाग के डाटपुल से पीछे होंगे खड़े
Thu, 13 Nov 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
गौचर मेले के लिए पुलिस ने डायवर्ट किया रास्ता, ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। गौचर में 14 से 20 नवंबर तक होने वाले 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के लिए पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। मेले में कर्णप्रयाग की ओर से गौचर आने वाले वाहनों को भट्टनगर स्थित मेघा कंपनी के मैदान में खड़ा करना होगा जबकि रुद्रप्रयाग की ओर से आने वाले वाहनों को डाटपुल से पीछे खड़ा किया जाएगा। वाहनों के डायवर्ट होने से मेले में जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
शुक्रवार 14 नवंबर से गौचर के मेला मैदान में 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ होगा। सात दिवसीय राजकीय मेले को देखने के लिए दूर दराज से लोग भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार हाईवे पर जाम की समस्या हो जाती है। चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि मेले में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है और वाहन खड़े करने के लिए मेघा कंपनी के मैदान को चुना गया है। ऐसे में कर्णप्रयाग से आने वाले वाहन यहां खड़े किए जाएंगे जिसके बाद लोगों को पैदल मेला मैदान तक पहुंचना पड़ेगा। वहीं रुद्रप्रयाग की ओर से आने वाले वाहनों को डाटपुल से पीछे हाईवे किनारे खड़ा किया जाएगा। पूर्व के हेलिपैड पर वाहनों को खड़ा किया जाता था लेकिन हेली सेवा शुरू होने से यहां पर पार्किंग की स्वीकृति नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानों को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस के जवान हाईवे के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक की व्यवस्था को देखेंगे।
गौचर मेले में आज यह होंगे कार्यक्रम
- प्रात 7:00 बजे - श्री रावल देवता का पूजन
- प्रात 10:00 बजे - शिशु प्रदर्शनी
प्रात 11:00 बजे - मुख्य अतिथि करेंगे मेले का उद्घाटन
शाम 6:00 बजे- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
रात्रि 9:00 बजे- जागर गायिका डॉ. पम्मी नवल देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
गौचर मेले में नियमित सघन चेकिंग अभियान चलाएं
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। एसपी ने गौचर मेले में हर दिन सघन चेकिंग अभियान चलाने, दिल्ली के लाल किले में हुई घटना को मद्देनजर रखते हुए सभी को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।
एसपी ने जिले में होने वाले गौचर व बंड मेले को सुरक्षित व निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए बाहरी दुकानदारों का शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा को देखते हुए जिले की सीमाओं, होटल-धर्मशालाओं व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाएं। डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाएं। रात में संदिग्ध घूमने वालों के आईडी व फोटो लेकर रिकाॅर्ड किया जाए। रात्रि में जिले की सीमा पर आने वाले वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाए। इस दौरान पिछले माह सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल गंभीर रावत, हेड कांस्टेबल रमेश, हेड कांस्टेबल दिगंबर, कांस्टेबल दीपक, रोहित, होमगार्ड राकेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।