फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicle riders troubled by potholes and mud on the road

धुनारघाट-बाटाधार सड़क दुरस्त करने की मांग

Sat, 22 Oct 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicle riders troubled by potholes and mud on the road
धुनारघाट-बाटाधार 27 किमी सड़क खस्ताहाल है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई से जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

डुंग्री के प्रधान लेखराज, अंद्रपा की सरस्वती देेवी, छड़सैंण के दिनेश व कुणीखेत की प्रधान अनीता देवी, पूर्व प्रधान बहादुर सिंह और पज्याणा के प्रधान विजय सिंह ने बताया कि गड्ढे व कीचड़ के कारण वाहन सवारों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा कि वाहनों के पट्टे टूटने और कीचड़ में गाड़ी फंसने की बातें आम हो गई हैं। लोनिवि के इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि उनके पास मात्र एक जेसीबी है। क्षेत्र की सड़कों को यातायात के योग्य बनाने के लिए प्रयासरत हैं। गैरसैंण-घंडियाल सड़क की मरम्मत के बाद जेसीबी भेज दी जाएगी धुनारघाट-बाटाधार सड़क पर भेज दी जायेगी। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा कर्णप्रयाग के अंतर्गत सभी ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को यातायात योग्य बनाने के लिए संबधित विभाग को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed