फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicle drivers raised demand for giving economic package

वाहन चालकों ने उठाई आर्थिक पैकेज देने की मांग

Sun, 09 May 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Vehicle drivers raised demand for giving economic package
जिले के टैक्सी यूनियनों ने सरकार से आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई है। साथ ही चालकों के बैंक ऋण के ब्याज को भी माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

पोखरी के नागभूमि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, सज्जन रडवाल, किशन नेगी, मस्तू चौधरी, मायाराम किमोठी, अनसुइया बर्त्वाल और दिनेश चौधरी ने कहा कि कोरोना की वजह से वाहन चालकों के सामने बैंक किस्त चुकाने का संकट खड़ा हो गया है, इसलिए टैक्सी स्वामियों और चालकों को आर्थिक सहायता दी जाए। वहीं, गोपीनाथ टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह, महेंद्र राणा, सुरेंद्र रौतेला, धनपति शाह, शिवेंद्र आदि ने सीएम को ज्ञापन भेजकर वाहनों का टैक्स, इंश्योरेंस और ब्याज माफ करने, कोरोना से लड़ रहे चालकों का इंश्योरेंस करने, चालकों को कोरोना योद्घा घोषित करने और चालकों के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed