फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vanshinarayan temple being decorated for Rakshabandhan

रक्षाबंधन के लिए सज रहा वंशीनारायण मंदिर

Fri, 20 Aug 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Vanshinarayan temple being decorated for Rakshabandhan
रक्षाबंधन पर्व के लिए भगवान वंशीनारायण मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। यह मंदिर वर्षभर में सिर्फ रक्षाबंधन पर्व पर ही खोला जाता है। इस दिन ध्याणियां भगवान वंशीनारायण को राखी बांधती हैं। पूजा-अर्चना के बाद फिर मंदिर बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान वंशीनारायण मंदिर में विष्णु भगवान की चतुर्भुज प्रतिमा स्थित है। यहां रक्षाबंधन पर ध्यायिणां (विवाहित बेटी) व भक्तगण बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लोग मंदिर में घी, मक्खन, रोट और चूरमा का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि राजा बली के साथ भगवान विष्णु पाताल लोक चले गए थे, जिससे माता लक्ष्मी परेशान हो गईं। तब भगवान नारद मुनि ने माता लक्ष्मी से कहा था कि वे रक्षाबंधन के दिन राजा बली को रक्षा सूत्र बांधें और बदले में अपने पति को मांगें, जिसके बाद लक्ष्मी जी को भगवान नारायण प्राप्त हुए। इसी मान्यता का निर्वहन करते हुए भक्तगण वंशीनारायण मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed