फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of flowers started smelling from flowers of different species

विभिन्न प्रजाति के फूलों से महकने लगी फूलों की घाटी

Sat, 08 May 2021 06:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Valley of flowers started smelling from flowers of different species
विश्व धरोहर फूलों की घाटी में विभिन्न प्रजाति के फूलों का खिलना शुरू हो गया है। घाटी के प्रवेश द्वार से ही फूल खिले हुए हैं। घाटी के निरीक्षण के लिए गया नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का पांच सदस्यीय दल रेंज कार्यालय गोविंदघाट लौट आया है। दल ने बताया कि घाटी में अभी लगभग दो फीट तक बर्फ जमी हुई है। यहां दुर्लभ वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क प्रशासन की ओर से लगाए गए ट्रैप कैमरों को भी दल के सदस्य अपने साथ लेकर आ गए हैं।
विज्ञापन

फूलों की घाटी प्रतिवर्ष एक जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाती है। पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए घाटी में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट रही है। इस वर्ष अभी तक घाटी को खोलने या न खोलने का आदेश पार्क प्रशासन को नहीं मिला है। तीन दिनों से घाटी के निरीक्षण के लिए गई पार्क प्रशासन की टीम रेंज कार्यालय गोविंदघाट लौट आई है। घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि घाटी में दो फीट तक बर्फ जमी है। जिन स्थानों पर बर्फ पिघल गई है, वहां फूल खिलने शुरू हो गए हैं। बताया कि घाटी में कई दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीव भी शीतकाल में विचरण करते हैं और वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए घाटी में ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं। इन कैमरों को भी गोविंदघाट लाया गया है। टीम में अनूप कुमार, मनमोहन भंडारी, जय प्रकाश, राजेंद्र सिंह, मकर सिंह राणा मौजूद थे।
विज्ञापन

500 प्रजाति के खिलते हैं फूल
- फूलों की घाटी में लगभग 500 प्रजाति के फूल खिलते हैं। सितंबर में यहां ब्रह्मकमल खिलते हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। फूलों की घाटी के भ्रमण के लिए जुलाई, अगस्त व सितंबर के महीनों को सर्वोत्तम माना जाता है। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक घाटी चारों ओर से फूलों से भरी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed